उन्नाव के पॉश इलाके में दिनदहाड़े लूट, बुजुर्ग महिला और नौकरानी को धमकाया
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत उन्नाव ।उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित गोपीनाथपुरम मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश एक घर में घुस आए और बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी और नौकरानी को धमकाकर लाखों की संपत्ति लूट ले गए।
पीड़िता कुसुम श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर में कुछ बदमाश जबरन घर में घुस आए और ₹45 हजार नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, कुछ चांदी के सिक्के और नौकरानी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पड़ोसियों से पूछताछ की।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें अब ₹3000 में पूरे साल भर 200 बार टोल फ्री यात्रा! सरकार का बड़ा ऐलान












