अब ₹3000 में पूरे साल भर 200 बार टोल फ्री यात्रा! सरकार का बड़ा ऐलान

अब ₹3000 में पूरे साल भर 200 बार टोल फ्री यात्रा! सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: अगर आप अपनी कार, जीप या वैन से अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने अब सिर्फ ₹3,000 में FASTag आधारित वार्षिक पास देने का फैसला किया है। इससे आप पूरे 1 साल या 200 ट्रिप, जो भी पहले पूरी हो, बिना टोल दिए सफर कर सकेंगे।

कब से मिलेगा यह पास?

  • 15 अगस्त 2025 से यह सुविधा शुरू होगी।
  • यह सिर्फ निजी (प्राइवेट) वाहनों के लिए है।
  • एक बार पास एक्टिव होने के बाद पूरे देश में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 

60 किलोमीटर वाले लोगों के लिए खुशखबरी

अक्सर ऐसा होता था कि आपके घर से 60 किलोमीटर के अंदर ही टोल प्लाजा होता था, और रोज़ के सफर में हर बार टोल देना पड़ता था।

अब इस वार्षिक पास से ऐसे सभी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चाहे 20 किलोमीटर जाओ या 59 किलोमीटर, टोल बार-बार नहीं देना होगा।

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोज़ ऑफिस, स्कूल, मंडी, अस्पताल या किसी जरूरी काम से एक ही रूट पर बार-बार सफर करते हैं।

पास कहां और कैसे मिलेगा?

यह पास आपके FASTag से लिंक किया जाएगा।

इसे आप जल्द ही “राजमार्ग यात्रा” मोबाइल ऐप और NHAI या MoRTH की वेबसाइट से ऑनलाइन ले सकेंगे।

सब कुछ डिजिटल होगा — कोई लाइन में लगने या फॉर्म भरने की ज़रूरत नहीं।

फायदे क्या होंगे?

रोज़-रोज़ टोल देने से छुटकारा

✅ लंबी लाइन और विवाद खत्म

✅ देशभर के हाईवे पर एक ही पास से यात्रा

✅ 60 किमी दायरे के टोल प्लाजा की दिक्कत सुलझेगी

✅ समय, पैसा और तनाव — तीनों की बचत

ये भी पढ़ें Kanpur: रतनपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दर्जनों परिवार बेघर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें