जुलाई माह का फ्री राशन वितरण आज से शुरू, 10 जुलाई तक चलेगा अभियान
संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई माह के लिए निशुल्क राशन वितरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाएगा। राशन वितरण 20 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंत्योदय कार्ड धारकों को कुल 35 किलो अनाज मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल हैं। इसके अलावा कार्डधारकों को 3 किलो चीनी भी प्रदान की जाएगी, जिसकी कीमत 18 रुपये प्रति किलो तय की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को भी असुविधा न हो। राशन वितरण की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय किया गया है।
लाभार्थी अपने नजदीकी उचित दर की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को महंगाई के इस दौर में राहत प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: गुलशन यादव की पत्नी के नाम दर्ज 1 करोड़ 10 लाख की जमीन कुर्क, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई












