निधौली कलां पुलिस को जुआ के खिलाफ बड़ी सफलता, चार जुआरी गिरफ्तार
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निधौली कलां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 20 जून 2025 को समय लगभग 2:40 बजे गश्त के दौरान ग्राम मड़िया क्षेत्र में छापा मारकर चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गुलाब सिंह पुत्र अजब सिंह, राजेश पुत्र बाबूलाल, धर्मेन्द्र पुत्र नवाब सिंह (तीनों निवासी ग्राम मड़िया, थाना निधौली कलां, एटा) तथा मनोज कुमार पुत्र भरत सिंह (निवासी ग्राम भोपतपुर, थाना निधौली कलां, एटा) शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹3560 नगद व ताश के पत्ते बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना निधौली कलां पर मुकदमा अपराध संख्या 127/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ0नि0 श्री गजराज सिंह
- मु0आ0 रविन्द्र कुमार
- मु0आ0 कैलाश बाबू
- मु0आ0 नैम सिंह
- मु0आ0 करन सिंह
ये भी पढ़ें बीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम












