खुदाई के दौरान मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा, क्षेत्र में मचा उत्साह

एटा में खुदाई के दौरान मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा, क्षेत्र में मचा उत्साह

संवाददाता कंव्याश रावत एटा: शुक्रवार सुबह थाना रिजोर क्षेत्र के कस्बा रिजोर में उस समय सनसनी फैल गई जब पुराने जर्जर किले के पास सरकारी टंकी की खुदाई के दौरान मजदूरों को मिट्टी के नीचे दबा भगवान बुद्ध की एक प्राचीन प्रतिमा दिखाई दी। प्रतिमा को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भगवान बुद्ध के अनुयायी वहां पहुंचने लगे।

प्रतिमा को देखकर श्रद्धालुओं ने उसका जल से अभिषेक किया और मिष्ठान का भोग अर्पित किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वातावरण धार्मिक और उत्सवपूर्ण बन गया।

सूचना मिलते ही रिजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा इस ऐतिहासिक खोज की जानकारी तत्काल आगरा स्थित पुरातत्व विभाग को दी गई है। अब पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि प्रतिमा की ऐतिहासिकता और मूल्य का वैज्ञानिक परीक्षण किया जा सके।

ये भी पढ़ें Etah: पुलिस को जुआ के खिलाफ बड़ी सफलता, चार जुआरी गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया