सोनपुर में चहल्लुम के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन

सोनपुर में चहल्लुम के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन

संवाददाता बलरामपुर: 21 जून को बलरामपुर जिले के सोनपुर भाभर में एक खास धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हजरत मौलाना मुबारक अली नईमी के पिता मरहूम के फातिहा चहल्लुम के मौके पर रखा गया है। इस अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की सरपरस्ती प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान हजरत मौलाना इनायतुल्लाह खान करेंगे। वहीं कार्यक्रम की निजामत का जिम्मा हजरत कारी अब्दुत्तव्वाब के पास होगा।

कार्यक्रम में बतौर ख़ुसूसी वक्ता मौलाना मोहम्मद आसिफ जियाई की तक़रीर होगी, जिसमें वे इस्लामी इतिहास और पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर रोशनी डालेंगे।

इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य उलमा-ए-कराम भी अपनी हाजिरी देंगे और नात व मनकबत पेश करेंगे। आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन की जानकारी खुद मौलाना मुबारक अली नईमी ने दी है।

ये भी पढ़ें मामा के लड़के ने किया अपहरण, 6 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद, भेजा जेल।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal