युवा शक्ति को नई दिशा, अनुज वार्ष्णेय को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मानवाधिकार परिषद (युवा प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, अनुज वार्ष्णेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संवादाता काव्यांश रावत  एटा। मानवाधिकार परिषद (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए अपने साले साहब अनुज वार्ष्णेय को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि बांके बिहारी जी की कृपा से अनुज वार्ष्णेय दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करें और संगठन को मजबूत आधार दें। इस नियुक्ति के दौरान प्रमुख रूप से शुभम गुप्ता (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), कुलदीप गुप्ता (प्रदेश सचिव), डॉ. जी.एम. सक्सेना (प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।युवा शक्ति को नई दिशा, अनुज वार्ष्णेय को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई जिम्मेदारी मिलने पर अनुज वार्ष्णेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और युवाओं को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक बनाएंगे।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद और अधिक सशक्त बनेगी।

ये भी पढ़ें करें योग रहे निरोग” 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर विद्यार्थियों ने किया योगासन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें