जनपद गाजियाबाद की थर्माकोल होम अप्लायंसेज लिमिटेड, अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, भवानी फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 29.03.2026 को जनपद गाजियाबाद की तीन अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, थर्मोकोल होम अप्लायंसेज लिमिटेड, भवानी फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड इकाइयों को वित्तीय वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर, नवाबगंज कानपुर में श्री राकेश सचान, माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार स्वरूप क्रमश: रुपए 50,000/- एवं 25,000/- 25000/- राशि के चेक एवं प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। जनपद गाजियाबाद की अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड मध्यम उद्योग श्रेणी को प्रथम पुरस्कार, थर्मोकोल होम अप्लायंसेज लिमिटेड एवं भवानी फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार प्रदान किया गया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद गाजियाबाद द्वारा तैयार किया जा रहे गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण पर प्रशंसा करते हुए प्रदेश के विकास में एमएसएमई के अभूतपूर्व योगदान का वर्णन किया गया और बताया कि एमएसएमई के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद के औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद, आशुतोष सिंह द्वारा जनपद गाजियाबाद की तीनों इकाइयों प्रादेशिक पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी गई।












