जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में आज जिला स्तर पर सपोर्ट पर्सन एवं संबंधित विभागों के हितधारकों की एकदिवसीय,अभिसरण(Convergence) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा







कार्यक्रम की अध्यक्षता DLSA सचिव श्री संजय सिंह ने की, तथा प्रशिक्षण सत्र का संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विचित्रवीर सिंह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य POCSO अधिनियम एवं उससे संबंधित प्रक्रियाओं पर साझा समझ विकसित करना, सपोर्ट पर्सन की भूमिका को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण में मार्गदर्शन लीगल डिफेंस काउंसिल श्री कमल किशोर उपाध्याय, लीगल ऑफिसर श्री लोकेन्द्र सिंह (जिला बाल कल्याण विभाग) तथा सपोर्ट पर्सन एवं पैनल अधिवक्ता श्री चंचल गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने POCSO मामलों की प्रक्रिया, केस मैनेजमेंट, चाइल्ड-फ्रेंडली दृष्टिकोण, विभागीय भूमिकाओं की स्पष्टता, समन्वय की आवश्यकता तथा बेहतर प्रथाओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में DCPU, CWC, जिला बाल संरक्षण इकाई, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल (Ladcs ) पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन-स्टॉप सेंटर, हेल्पलाइन तथा सपोर्ट पर्सन सहित सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने अनुभव, चुनौतियाँ और सुझाव साझा किए। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम DLSA सचिव श्री संजय सिंह के प्रभावी मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को बच्चों के सर्वोत्तम हित में संवेदनशील एवं समन्वित कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया गया।












