एटा में बड़ी कार्रवाई डीपीआरओ मोहम्मद राशिद निलंबित, लापरवाही और आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी

एटा में बड़ी कार्रवाई डीपीआरओ मोहम्मद राशिद निलंबित, लापरवाही और आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। शासन के कार्यों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मोहम्मद राशिद को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद राशिद पर समयबद्ध योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू न करने, कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगे थे। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद उनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते शासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में तैनात रहे डीपीआरओ प्रीतम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों में कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार तीसरे डीपीआरओ पर समान प्रकृति के आरोपों में कार्रवाई होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एसडीएम पीयूष रावत को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें