प्रतापगढ़ में स्कूल चलो अभियान 2026-27 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़ में स्कूल चलो अभियान 2026-27 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

जनपद में 01 अप्रैल से 15 तक तक चलाया जायेगा स्कूल चलो अभियान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में “स्कूल चलो अभियान सत्र 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि स्कूल चलो अभियान का संचालन प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक तथा द्वितीय चरण में 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किये जायेगे। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में अभियान से संबंधित बैनर, होर्डिंग, हैंडबिल एवं पंपलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद स्तर पर अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाए तथा प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता फैलाई जाए बैठक में यह भी निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बालवाटिकाओं के माध्यम से 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की सूची तैयार कर उनका विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। कक्षा 5, 8 एवं 10 उत्तीर्ण छात्रों की सूची संबंधित विद्यालयों/निकटतम विद्यालयों को उपलब्ध कराकर अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि करने वाले विद्यालयों में से सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अध्यापकों द्वारा किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धी दस्तावेजो के अभाव में प्रवेश से वंचित न किया जाये तथा बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचना को प्रवेश हेतु मान्य किया जाये बालिकाओं की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाये क्योकि विभिन्न कारणों यथा घरेलू कार्यो, सामाजिक कारणो अथवा विद्यालय की अधिक दूरी होने आदि के कारण बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जाती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अपवंचित वर्ग की बालिकाओ को प्रवेश दिलाया जाये। विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जाये तथा शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस पर बच्चो का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाये। स्कूल चलो अभियान के दौरान विद्यालयो के अध्यापको द्वारा अनिवार्य रूप से विद्यालयों के सेवित क्षेत्र का परिवार सर्वेक्षण किया जाये तथा अभिभावको से सम्पर्क कर बच्चो को चिन्हित किया जाये एवं विद्यालय में नामाकन कराया जाये जिलाधिकारी ने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चो को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए बैठक मे जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें