यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) गण एवं समस्त यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर


यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक।आज पुलिस मुख्यालय, गाजियाबाद के मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त गाजियाबाद की अध्यक्षता में कमिश्ररेट गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) गण एवं समस्त यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार- विमर्श किया गया तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए-अनधिकृत छूटर तथा लाल एवं नीली बत्ती के विरुद्ध अभियान- निजी वाहनों पर लगे अवैध हूटर, लाल एवं नीली बत्ती के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, ताकि नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। बिना हेलमेट वाहन चलाने, रेड लाइट जम्प करने एव तीन सवारी बैठाने जैसे उल्लंघनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु इंटरसेप्टर चार पहिया एवं दो पहिया की एन०एच० एवं एलिवेटेड रोड पर नियुक्ति कर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ट्रैफिक बॉलटियर फोर्स (TVF) को सशक्त बनाना ट्रैफिक वॉलंटियर फोर्स (TVF) के सदस्यों के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं कैप उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, जागरूकला हेतु TVF की एक रैली आयोजित की जाएगी। आगामी कावड यात्रा के दौरान डिजिटल यॉलटियर फोर्स (DVF) के साथ TVF की भी सक्रिय ड्यूटी लगाई जाएगी। क्रेन एवं टोइम व्यवस्था- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई क्रेनों के माध्यम से वाहनों की टोइग की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा ही की जाएगी तथा निर्धारित टोइंग शुल्क भी उन्हीं के माध्यम से वसूला जाएगा, जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इन क्रेनों पर 01 यातायात पुलिस कर्मी की ड्यूटी सहयोगार्थ लगायी जाएगी।सोशल मीडिया सुदृढीकरण एवं जन जागरूकता यातायात पुलिस के सोशल मीडिया ( हँडल) पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने हेतु स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से स्कूल बसों एवं औद्योगिक इकाइयों में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा। साथ ही, प्रतिदिन नियमित रूप से यातायात संबंधी जागरूकता पोस्ट साझा की जाएंगी।अवैध कटों का चिन्हीकरण एवं निराकरण सभी यातायात निरीक्षक अपने-अपने सब-जोन में पेट्रोल पंपों के आसपास स्थित अवैध कटों का चिन्हीकरण करेंगे तथा उन्हें बद कराने हेतु संबंधित विभागो से समन्वय एव पत्राचार सुनिश्चित करेंगे।राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र एव भोपुरा से लोनी तिराहा के मध्य यातायात सुधार- राजनगर एक्सटेंशन में ALT चौराहा से रोटरी गोलचक्कर तक एवं भोपुरा से लोनी तिराहा तक अवैध कटों का चिन्हीकरण कर उनको बंद कराया जाएगा तथा डिवाइडर की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस कर्मियों का प्रोत्साहन यातायात पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह प्रत्येक यातायात जोन से उत्कृष्ट वर्दी धारण करने वाले 01 उपनिरीक्षक 01 मुख्य आरक्षी एवं 01 आरक्षी का चयन कर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अन्य यातायात कर्मियों को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से इनके फोटो पूरे माह हेतु यातायात कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाए जायेंगे।पुलिस आयुक्त नहोदय ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा समन्वित प्रयासों के माध्यम से जनसुरक्षा, यातायात सुगमता एवं अनुशासन को प्राथमिकता दी जाए। पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबादा,यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpol, यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904












