भव्य शोभायात्रा से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। हनुमान जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भावनपुर से डेरवा चौरास मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही।शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, ‘राम नाम’ के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरा वातावरण भक्ति, शक्ति और अटूट श्रद्धा से सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन और जयघोष से क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया।यात्रा के दौरान सजे-धजे वाहन, फूलों की वर्षा और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालु भक्तों ने पूरे मार्ग में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस दिव्य आयोजन का आनंद उठाया।इस अवसर पर उपस्थित मशहूर कथा वाचक श्री आचार्य देवव्रत जी महाराज ने कहा कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देती है।यह अलौकिक और अविस्मरणीय क्षण श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।












