पुलिस लाइन में CDR, IPDR, साइबर एवं सर्विलांस प्रशिक्षण सेमिनार का सफल आयोजन, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने प्रतिभागियों को दी जानकारी एवं शिक्षकों का किया सम्मानित।।

पुलिस लाइन में CDR, IPDR, साइबर एवं सर्विलांस प्रशिक्षण सेमिनार का सफल आयोजन, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने प्रतिभागियों को दी जानकारी एवं शिक्षकों का किया सम्मानित।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में 02 दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार 01.04.2026 से प्रारंभ हुआ था और इसमें पुलिस कर्मियों को CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड), व्हाट्सएप से संबंधित जानकारी, साइबर अपराध की रोकथाम एवं सर्विलांस तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।।
सेमिनार में जनपद के प्रत्येक थाना से 02-02 उपनिरीक्षक (उ0नि0) ने भाग लिया। प्रशिक्षण हेतु मुंबई से आए शिक्षक केतन देसाई एवं मनोज दुबे विशेष रूप से नियुक्त थे। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण, साइबर अपराध एवं सर्विलांस अभियानों के संचालन से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी दी गई।।
आज पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के महत्व एवं सीखी गई तकनीकी जानकारियों के उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मुंबई से आए शिक्षक केतन देसाई एवं मनोज दुबे को उनके योगदान और प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय, सर्विलांस/स्वाट प्रभारी श्री अमित चौरसिया, एवं साइबर थाना/साइबर सेल के प्रभारी एवं जनपद के समस्त थानों से उपनिरीक्षक भी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण सेमिनार पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता और अपराध निरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें