प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम,सुंदरकांड के पाठ से भक्ति मय हुआ वातावरण।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत में स्थित पांडव कालीन प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं शाम को प्रसाद वितरण एवं भंडारा किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता दें कि मांधाता नगर पंचायत में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एक पांडव कालीन अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थल है जहां हनुमान जी प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली एवं अनवरत जय श्री राम जाप करने के लिए प्रसिद्ध है और यहां आस्था का जन सैलाब सुबह शाम उमड़ता है इसके अलावा आपको बता दें कि मान्यता है कि त्रेता युग में इसी दिन माता अंजनी की कोख से भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी का जन्म हुआ था विद्वानों का कहना है कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं इसलिए इसे जयंती के बजाय जन्मोत्सव के रूप में मानना अधिक उपयुक्त माना जाता है।
इसके साथ ही मांधाता नगर पंचायत में स्थित पांडव कालीन प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यहां पर विशेष रूप से आयोजित सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया करते है।
ये भी पढ़ें थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी












