थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 2820 रुपये बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
घटना का विवरण -पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी नगर श्रीमान धवल जयस वाल जी के निरीक्षण में एसीपी प्रिया श्रीपाल की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.2026 को थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्तगण (1) रविन्द्र उर्फ राजा पुत्र वीर सिंह हाल पता मनोज यादव के किराये के मकान में किरायेदार, इंडेन गैस एजेन्सी के सामने वाली गली मानसरोवर पार्क थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता म0नं0 304 गली नं0 09 कैलाश नगर गऊशाला फाटक के पास विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद (2) अवधेश यादव पुत्र रज्जन सिंह हाल पता रजनी का किराये का मकान गली नं0 03 दीप विहार लालकुआँ थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम काहरुला गर्वी पोस्ट जीजोरा थाना बबराला जनपद सम्भल को मानसरोवर पार्क लालकुंआ में स्थित धागे की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 10 पेटी (120 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब ROYAL STAG SALE IN HARYANA ONLY (750 ml) व 2820 रुपये बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण-अभियुक्त रविन्द्र उर्फ राजा ने पूछताछ पर बताया कि मेरी मानसरोवर पार्क लालकुंआ में धागे की फैक्ट्री है मैं और अवधेश यादव धागे का कच्चा माल खरीदने के लिये हरियाणा जाते रहते है और जहां शराब सस्ती मिल जाती है वही से सस्ते दामों में हरि याणा मार्का की शराब की 02-03 पेटी खरीदकर धागे के कच्चे माल के बीच में रख कर ले आते है और यहाँ पर दोगुने दाम में बेच देते है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
रविन्द्र उर्फ राजाः उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर 01 अभियोग तथा GRPमुरादाबाद में 01 अभियोग पंजीकृत है।अवधेश यादवः उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर 01 अभियोग तथा जनपद सम्भल में 01 अभियोग पंजीकृत है।अन्य आप राधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रविन्द्र उर्फ राजा पुत्र वीर सिंह हाल पता मनोज यादव के किराये के मकान में किरायेदार, इंडेन गैस एजेन्सी के सामने वाली गली मानसरोवर पार्क थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता म०नं० 304 गली नं0 09 कैलाश नगर गऊशाला फाटक के पास विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद (उम्र 32 वर्ष) 2. अवधेश यादव पुत्र रज्जन सिंह हाल पता रजनी का किराये का मकान गली नं0 03 दीप विहार लालकुआँ थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम काहरुला गर्वी पोस्ट जीजोरा थाना बबराला जनपद सम्भल (उम्र 27 वर्ष)
बरामदगी-
10 पेटी (120 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब ROYAL STAG SALE IN HARYANA,ONLY (750 ml) व 2820 रुपये ।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना वेव सिटी पुलिस टीम।












