थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोबाईल चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 04 मोबाईल फोन बरामद ।

थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोबाईल चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 04 मोबाईल फोन बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 02.04.2026 को वादी राजीव शाह पुत्र भद्रशाह निवासी देशी शराब ठेका के पास गली न० । संगम पार्क खोडा कालोनी खोडा गाजियाबाद द्वारा थाना खोडा पर लिखित तहरीर दी और बताया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोडा पर धारा 305 (ए) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 02.04.2026 की रात्रि को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र नसीरउददीन उर्फ पप्पू निवासी तार वाली गली मौहल्ला संगम पार्क खोडा कालोनी खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को खोडा पुस्ता सर्विस रोड खोडा की तरफ से चोरी किये गये 04 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुये आवश्यक वैधानिक कार्वयाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे द्वारा घरो में से मोबाइल फोन चोरी कर तथा राह चलते लोगो को बेचकर अपने शौक और मौज मस्ती करता हूं में नशे के आदि हूं, दिनांक 31.03.2026 को मैने गली न0-01 संगम पार्क से घर से दो मोबाइल चोरी किये थे। बरामद अन्य दो मोबाइल मैने खोडा कालोनी से ही चोरी किये गये। आज में इन चोरी के मोबाइल फोनो को बेचने के लिये दिल्ली जा रहा था कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
दिलशाद पुत्र नसीरउददीन उर्फ पप्पू निवासी तारवाली गली मौहल्ला संगम पार्क खोडा कालोनी खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष ।

बरामदगी का विवरणः-
चोरी किये हुये 04 मोबाइल फोन बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः- गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोडा पर चोरी करने व चोरी का माल बरादम होने के सम्बन्ध में 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना खोडा पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया