एटा मे हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर जनपदीय पुलिस शोकाकुल,

एटा मे हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर जनपदीय पुलिस शोकाकुल,

एसएसपी डॉ0 इलामारन जी द्वारा अपने अधीनस्थों सहित पुलिस लाइन एटा में दी गई शोक सलामी

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा-थाना निधौली कला पर तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार (पीएनओ 952016438) पुत्र श्री लाल सिंह मूल निवासी नगला दुजू, थाना बकेबर, जनपद इटावा का आकस्मिक निधन हो गया।समय लगभग 21:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार हेतु सीएचसी निधौली कला ले जाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय एटा रेफर किया गया, जिला चिकित्सालय एटा में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार की नियुक्ति दिनांक 15.05.1995 को कांस्टेबल पद पर हुई थी। वह अपने सेवाकाल में एक कर्मठ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी के रूप में जाने जाते थे।दिवंगत पुलिसकर्मी को आज पुलिस लाइन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा, एडिशनल SP श्वेताभ पाण्डेय,ASP क्राइम योगेन्द्र सिंह,सीओ सकीट नीतीश गर्ग,सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने शोक सलामी (Guard of Honour) दी गई। शोक सलामी देने के उपरांत एसएसपी व अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजनों के सुपुर्द किया तथा एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।जनपदीय पुलिस दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया