प्रतापगढ़। डंगरी में विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
नगर पंचायत गड़वारा बाजार में डंगरी शिव मंदिर से भदौसी तक जाने वाली 900 मीटर सड़क के निर्माण कार्य का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। इस सड़क का निर्माण 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें जलभराव वाले स्थानों पर बीच-बीच में आरसीसी रोड भी बनाई जाएगी।। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस बदहाल सड़क के निर्माण की मांग की थी। भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के प्रस्ताव पर सदर विधायक ने इस सड़क को आरईएस विभाग से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्थानांतरित करवाया था।। विधायक राजेंद्र मौर्य ने डंगरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पूजन के बाद सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई अन्य सड़कों के प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं।। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता नवीन सिंह ने सभी का स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान शिव विलास उमरवैश्य, सभासद ओम प्रकाश जायसवाल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, उमेश जायसवाल, विवेक त्रिपाठी, हरिश्चंद्र सोनकर, अजय सरोज, सत्य प्रकाश मिश्र, राजेश सिंह, बंटी सिंह, सुधीर मोदी, प्रिंस सिंह, नंद लाल सरोज, साहिल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।।












