क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील रानीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
इस दौरान उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।।












