सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश एटा, 04 अप्रैल 2026।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश
एटा, 04 अप्रैल 2026।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा की सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में समाधान के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद एवं पैमाइश से जुड़े प्रकरणों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एटा सदर तहसील में प्राप्त 10 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण किया गया। वहीं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लालता प्रसाद द्वारा 23 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और वरासत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी भावना विमल ने 14 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच कर दोनों पक्षों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया