मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा जनपद के वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मीडिया में प्रकाशित खबरों और मिल रही शिकायतों का गंभीर संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज में उपचार में लापरवाही, ऑपरेशन के नाम पर धन की मांग, समय पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी, सॉफ्टवेयर क्रैश, ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा तथा मरीजों के इलाज में देरी जैसी कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इन घटनाओं से न केवल मरीजों को परेशानी हो रही थी, बल्कि शासन और प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही थी। इन सभी मामलों की गहन जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज में उत्पन्न अव्यवस्थाओं के कारणों की विस्तार से जांच कर जल्द से जल्द संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया