निजी प्रकाशन की किताब बेचने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, FIR के आदेश

निजी प्रकाशन की किताब बेचने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, FIR के आदेश

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

उत्तरप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और छात्रहित में बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूल निजी प्रकाशन की किताबें बेचता या अनिवार्य करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए। शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में केवल NCERT की निर्धारित किताबों से ही पढ़ाई कराई जाए। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालती हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और शिक्षा निदेशालय को निर्देशित किया है कि ऐसे स्कूलों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि यदि कोई स्कूल निजी किताबें खरीदने का दबाव बनाता है, तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें।
इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और स्कूल प्रबंधन में भी सतर्कता देखी जा रही है। सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal