बी.एस.एस एकेडमी फुलवारी का भव्य वार्षिकोत्सव: प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

बी.एस.एस एकेडमी फुलवारी का भव्य वार्षिकोत्सव: प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के बी.एस.एस एकेडमी फुलवारी में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विशिष्ट जनों ने होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और संस्कारों की शानदार झलक पेश की, जिससे पूरा वातावरण तालियों की गूंज से भर गया। कार्यक्रम ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता को दर्शाया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को भी उजागर किया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इनमें निदेशक श्री विनोद सिंह, विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश (भाई साहब), जिला प्रचारक श्री प्रवीण जी, प्रबंधक श्री दिनेश सिंह, मैनेजर श्री धर्मेंद्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य श्री अवधेश प्रताप सिंह, डी.जी.सी. श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्री रवि सिंह, प्रबंधक श्री राकेश सिंह सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, अभिभावक मातृशक्ति एवं जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal