अजीत पाण्डेय की पहल से गाँव में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ।।

अजीत पाण्डेय की पहल से गाँव में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आसपुर देवसरा/गंधियावा गांव के पुरवा डीह से एक सराहनीय पहल की शुरुआत करते हुए अजीत पाण्डेय के नेतृत्व में श्री शिव साईं धाम संस्थान एवं भगवान परशुराम फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता, जिम्मेदारी और सामाजिक बदलाव का संदेश लेकर आया है।अभियान में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में झाड़ू लेकर उन्होंने गलियों और रास्तों की सफाई की और यह संदेश दिया कि “स्वच्छता ही सेवा है और यही सच्ची देशभक्ति है।” युवाओं का उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा था, जिसने पूरे गांव को प्रेरित किया। इस मौके पर अजीत पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि “घर स्वच्छ तो घरवाले स्वस्थ, गांव स्वच्छ तो गांववाले स्वस्थ” को अभियान का मूल मंत्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल से इस मुहिम की शुरुआत की गई है, जिसमें हर घर को एक झाड़ू और एक टब दिया जा रहा है तथा प्रतिदिन साफ-सफाई की निगरानी भी की जाएगी।श्री शिव साईं धाम संस्थान और भगवान परशुराम फाउंडेशन का यह प्रयास समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरा है। गांव के युवाओं की यह पहल दिखाती है कि बदलाव की शुरुआत जागरूक नागरिकों से ही होती है।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal