अनफिट स्कूली वाहनों पर चला पुलिस का चाबुक, कई वाहनों पर कार्रवाई

अनफिट स्कूली वाहनों पर चला पुलिस का चाबुक, कई वाहनों पर कार्रवाई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

जनपद प्रतापगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।शहर के भगवा चुंगी चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर सुबह 11 बजे से अभियान शुरू हुआ। यातायात प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान टीएसआई अली अकबर खान, होमगार्ड राम सिंह यादव, पीआरडी जवान तारकेश्वर तिवारी व कल्लन भी मौजूद रहे।अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में खामियां पाई गईं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीट बेल्ट सहित विभिन्न नियमों के उल्लंघन में चालान काटे।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का अभियान केवल शहर तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाना चाहिए। मांधाता, कटरा गुलाब सिंह और जेठवारा जैसे इलाकों में भी स्कूली वाहन बिना मानकों के तेज रफ्तार से दौड़ते देखे जाते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित चेकिंग अभियान चलाकर अनफिट वाहनों पर सख्ती की जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया