लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और स्टंट करने वाले कई युवकों की गाड़ियों को भी जब्त किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खुद निगरानी करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में साइलेंसर बजाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का सख्त संदेश मिला है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal