साहित्य चेतना समाज का 41 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण

साहित्य चेतना समाज का 41 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं  गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह महोत्सव हुआ संपन्न।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर। चेतना समाज का 41वाँ वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ समारोह (चेतना महोत्सव-2026) नगर के स्थित शहनाई पैलेस में सम्पन्न हुआ।योगी आनन्द जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो.राममोहन पाठक जी ने की समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में जनपद के सैदपुर तहसील के मलिकपुर गाँव के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।उन्हें जब अंगवस्त्रम्,स्मृति-चिह्न व सम्मान पत्र प्रदान किया गया तो खचाखच भरा सभागार करतल ध्वनि से गूँज उठा।सम्मान पत्र का वाचन संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।अपने उद्बोधन में कलराज मिश्र ने कहा कि गाजीपुर साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं बौद्धिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है।

यह ॠषियों,तपस्वियों की भूमि रही है।शौर्य व पराक्रम में भी यहाँ के लोगों ने अपना लोहा मनवाया है।यहाँ के लोगों ने पूरे विश्व में अपना परचम फहराया है।गाजीपुर की इसी पवित्र मिट्टी ने भी मुझे भी गढ़ा है,संस्कारित किया है। गाजीपुर मेरे हृदय में बसता है।मैं गाजीपुर में जन्मा हूँ,मुझे इस पर गर्व है।मैं साहित्य चेतना समाज के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इसके लिए चुना।योगी आनन्द गोपाल जी शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि स्थान-स्थान पर ऐसी संस्थाएँ सक्रिय हो जांय तो समाज का काफी भला हो सकता है।

समारोह में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर, बी.एस.डी.पब्लिक स्कूल रेवतीपुर एवं डी ड्रीम्स डांस एकेडमी के बाल कलाकारों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ.राममोहन पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर अभिभूत हूँ।

बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के जनसहयोग से ऐसे आयोजन प्रशंसनीय ही नहीं अनुकरणीय हैं।जहाँ यह संस्था विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मुखरित व उजागर कर उन्हें मंच प्रदान कर रही है,वहीं ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ के माध्यम से गाजीपुर की विभूतियों को सम्मानित कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डाॅ.श्रीकांत पाण्डेय,विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद उपाध्याय,खालिद अमीर,डाॅ.व्यासमुनि राय,सुहैलखान,डाॅ.पारस- नाथ सिंह,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,संस्था सचिव हीरा राम गुप्त,राजीव मिश्र,शशिकांत राय,मनोज सिंह,मनोज सिंह,हर्षितश्रीवास्तव,

शिवम प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष संजीव गुप्त एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 की बैठक व कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है