इटावा: जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

इटावा: जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता – रोहित 

इटावा जनपद में जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।

जानकारी के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ता जिला अधिकारी आवास से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सड़क, जलनिकासी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए।

इसके अलावा संगठन द्वारा एक अन्य ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें स्कूलों में समय पर पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन और काला बजरी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

ये भी पढ़ें हाथरस में नाले से युवक का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal