उज्जैन के पास माकड़ोन में आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या।

उज्जैन के पास माकड़ोन में आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

माकडोन में रहने वाले लखन सोलंकी उम्र 25 वर्ष की अज्ञात गैंग ने हत्या कर दी। खबर लगते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। इसके बाद मृतक के परिवार ने माकड़ोन में मंगलवार सुबह से मकडोन बंद करवा दिया। परिजन का आरोप है कि युवक की हत्या 007 गैंग ने की है। मिली जानकारी के अनुसार माकडोन में रहने वाले लखन सोलंकी अपने भाई माखन सोलंकी के साथ मेघदूत ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान खेड़ा के रहने वाले शंकर सिंह सोंधिया, ईश्वर सिंह सोंधिया, मनोहर सिंह भी पहुंच गए। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान युवकों ने घेर कर लखन पर चा* कू से हमला कर दिया जिससे उसकी जान चली गई । बताया जा रहा है कि मृतक लखन सब्जी का ठेला लगाता था। दो वर्ष पहले लखन और 007 गैंग के बीच पहले भी मारपीट हुई है। घटना के बाद मोंगिया समाज ने ह* त्या के विरोध में बाजार खुलने नहीं दिया। हालात बिगड़ते देख तीन थानों का फोर्स लगाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में ‘007’ नाम की एक गैंग सक्रिय है, जो सोशल मीडिया पर अपनी धमक फैलाती है और लोगों में दहशत पैदा करती है।हत्या करने वाले इसी गैंग के सदस्य है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें