मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल, आरोपों का सिलसिला जारी

मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल, आरोपों का सिलसिला जारी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों के चलते मेडिकल कॉलेज इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।
कुछ दिन पूर्व एक तीमारदार के साथ डॉक्टर मुकेश परमार द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी कड़ी में आज एक नया मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा के ब्रज प्रांत के एक संयोजक ने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ भी उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद यह सवाल उठने लगा है कि जब जिम्मेदार लोगों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम जनता के साथ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और डॉक्टरों का रवैया कैसा होता होगा। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। बावजूद इसके, अब तक व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal