जनपद प्रतापगढ़ में स्कूल वाहनों की सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग अभियान: मानक विहीन पाए जाने पर 01 स्कूल वाहन सीज

जनपद प्रतापगढ़ में स्कूल वाहनों की सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग अभियान: मानक विहीन पाए जाने पर 01 स्कूल वाहन सीज।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद में विशेष ‘स्कूल वाहन फिटनेस जांच अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के कुशल नेतृत्व एवं टीएसआई(TSI) यातायात श्री प्रदीप सिंह की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों के वाहनों (बस, वैन एवं अन्य) की सघनता से जांच की गई। इस दौरान वाहनों के तकनीकी मानकों, सुरक्षा उपकरणों और विधिक दस्तावेजों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।चेकिंग के दौरान एक स्कूल वाहन पूर्णत।फिटनेस मानकों के विपरीत संचालित पाया गया। उक्त वाहन में अनिवार्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा आवश्यक विधिक दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर, मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।।

चेतावनी एवं निर्देश

यातायात पुलिस द्वारा जनपद के समस्त स्कूल संचालकों एवं वाहन चालकों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया है कि।सभी वाहन अनिवार्य रूप से फिटनेस, परमिट, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को अद्यतन (Updated) रखें।वाहन में बच्चों की सुरक्षा हेतु निर्धारित मानक (जैसे- जाली, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र आदि) पूर्ण होने चाहिए।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि छात्र-छात्राओं का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें