60 साल के मिस्त्री के साथ चली गई पत्नी, पति ने मांगा मदद— ₹10,000 का इनाम

60 साल के मिस्त्री के साथ चली गई पत्नी, पति ने मांगा मदद— ₹10,000 का इनाम

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को गहरा आघात पहुंचाया है। भरथना क्षेत्र के ककराही गांव में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग अपने ही रिश्तेदार की 35 वर्षीय पत्नी को बहला-फुसलाकर फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

पीड़ित पति कुंवरपाल, जो एक हाथ से दिव्यांग हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी की यह दूसरी शादी थी। पहले पति की मृत्यु के बाद परिजनों ने राजकुमारी का विवाह कुंवरपाल से कराया था।

दोनों पिछले कुछ वर्षों से ककराही गांव में शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे थे। कुंवरपाल मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन अब इस घटना से उनका परिवार उजड़ गया है।

कुंवरपाल का आरोप है कि उनका 60 वर्षीय रिश्तेदार लंबे समय से उनकी पत्नी के संपर्क में था और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर अचानक उसे लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले कुछ दिनों से लापता हैं।

इस घटना से आहत कुंवरपाल ने भरथना थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पत्नी और उसके साथ फरार रिश्तेदार के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।

गांव में इस घटना को लेकर आश्चर्य और आक्रोश का माहौल है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। घटना ने न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों पर सवाल उठाए हैं बल्कि सामाजिक मूल्यों और विश्वास को भी झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता महिला और उसके साथ फरार बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें बजरंग दल सेवा सप्ताह: जिलेभर में चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण अभियान की तैयारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें