बजरंग दल सेवा सप्ताह: जिलेभर में चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण अभियान की तैयारी

बजरंग दल सेवा सप्ताह: जिलेभर में चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण अभियान की तैयारी

संवादाता काव्यांश रावत एटा: काशीराम नगर कॉलोनी स्थित मंदिर में बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सेवा सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले के प्रत्येक प्रखंड की चयनित सेवा बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा, जिसमें हर कार्यकर्ता को अपने पूर्वजों के नाम पर कम से कम 5 वृक्ष लगाने होंगे।

विशेष बात यह रही कि हर कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए वृक्ष की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी कार्यकर्ता की होगी, जो कम से कम एक वर्ष तक उन वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लेगा।

बैठक में दिव्यम चौहान, नितिन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, आयुष कुमार, आकाश कश्यप, रोहित ठाकुर, प्रांशु कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

ये भी पढ़ें एटा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने जीते 10 मेडल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें