भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल को दी जन्मदिन की बधाई
मारो छत्तीसगढ़: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मा. दयालदास बघेल जी को जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत मारो के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे के नेतृत्व में एक भव्य पोस्टर जारी कर जन्मदिन की बधाई दी गई। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं, जो पार्टी की एकता और अनुशासन को दर्शाती हैं।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री बघेल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में उपभोक्ता संरक्षण और खाद्य आपूर्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुआ है।
नगर पंचायत मारो की अध्यक्ष श्रीमती आराधना ठाकुर एवं उपाध्यक्ष मथुरा सिंह ठाकुर ने भी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मा. बघेल जी जनता के प्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिवस पर हम सभी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के कई युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मंत्री जी को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन की मंगलकामना की।
विनीत: समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण, नगर पंचायत मारो
ये भी पढ़ें 60 साल के मिस्त्री के साथ चली गई पत्नी, पति ने मांगा मदद— ₹10,000 का इनाम












