MP: खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया श्री दादाजी दरबार मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

भव्य आध्यात्मिक युग का शुभारंभ: खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया श्री दादाजी दरबार मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

मुकेश पटेल, मध्य प्रदेश संपादक. खंडवा जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री धूनी वाले दादाजी दरबार के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन कर भक्तों की वर्षों पुरानी कामना को साकार किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने समाधि दर्शन कर पूजन-अर्चन किया एवं वेद मंत्रों की गूंज के बीच भूमि पूजन स्थल पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यह भूमिपूजन एक नए आध्यात्मिक युग का आरंभ है।”

भव्य मंदिर निर्माण की रूपरेखा

22 एकड़ भूमि पर बनने जा रहे इस मंदिर का निर्माण कार्य लगभग ₹100 करोड़ की लागत से होगा, जिसे मंदिर ट्रस्ट एवं शासन मिलकर पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो कार्य ट्रस्ट द्वारा संभव हो वो करे, शेष कार्य शासन द्वारा करवाया जाएगा।खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया श्री दादाजी दरबार मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

श्री दादाजी मंदिर का निर्माण शिरडी और अक्षरधाम की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें आधुनिक गौशाला, सेवाधारी निवास, विशाल भक्त निवास, भोजनशाला, पार्किंग सुविधा एवं नर्मदा परिक्रमा यात्रियों के लिए विश्राम स्थल का निर्माण भी प्रस्तावित है। निर्माण कार्य गुरु पूर्णिमा के बाद प्रारंभ होगा।

आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र

पूज्य श्री दादा गुरुजी महाराज ने कार्यक्रम में कहा, “यह निर्माण सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि कलियुग के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र होगा। यह भारत का पांचवां धाम बनेगा। श्रद्धा, सेवा और अध्यात्म का यह संगम युगांतकारी होगा।”

भूमिपूजन का धार्मिक अनुष्ठान

भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संतों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान पाँच कन्याओं की विशेष धार्मिक भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने धूनीमाई में आहूति अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में विशिष्टजन की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश के कई मंत्री, सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे, जिनमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस, छाया मोरे, कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मनोज राय प्रमुख रहे।

ये भी पढ़ें भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें