औचक निरीक्षण में दिखा प्रशासनिक एकजुटता का परिचय: बेमेतरा के विकास हेतु कलेक्टर ने स्वीकृत किए 1.80 करोड़

औचक निरीक्षण में दिखा प्रशासनिक एकजुटता का परिचय: बेमेतरा के विकास हेतु कलेक्टर ने स्वीकृत किए 1.80 करोड़

CG बेमेतरा: बेमेतरा नगर में कलेक्टर रणवीर शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नगर की समस्याओं का जमीनी स्तर पर आकलन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से बस स्टैंड की गंदगी और अव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया। कलेक्टर ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कलेक्टर को बताया कि नगर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है।

पालिका अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अव्यवस्थित दुकानों को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थापन के तहत लाया जाए, जिस पर कलेक्टर ने सहमति जताते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके पश्चात दोनों अधिकारी मोहभट्ठा उद्यान पहुंचे और वहां की पेयजल, बैठने की सुविधा और हरित संरक्षण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधों को किसी प्रकार की क्षति न हो और सफाई एवं नागरिक सुविधाओं में कोई कमी न रहे।

नगर सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने राशि की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए 1.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। यह राशि नगर विकास, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण में व्यय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर की सड़कों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का भी दौरा किया और नागरिक सुविधाओं जैसे सफाई, पेयजल, रोशनी आदि की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर व पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के अनुकूल बनाया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनका समाधान प्रशासनिक सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल: मंगलवार 1 जुलाई 2025 | जानिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें