एटा: थाना मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता

थाना मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता आगजनी व जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना मारहरा पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में घटित आगजनी व जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2025, धारा 109(1)/324(4)/326एफ बी0एन0एस0 से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त पर गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे आग लगाने और जानलेवा हमला करने जैसे गंभीर आरोप थे। पुलिस ने नामजद अभियुक्त की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: मोहित

पिता का नाम: गंगा सिंह

निवासी: मौहल्ला कायस्थान, कस्बा व थाना मारहरा, जनपद एटा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है, और आगे की जांच भी जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. थानाध्यक्ष: श्री कृष्णकान्त लोधी

2. उप निरीक्षक: श्री मुकुल कुमार

3. उप निरीक्षक: श्री अरविन्द कुमार

4. हेड कांस्टेबल: 46 प्रदीप कुमार

5. कांस्टेबल: 1306 नबाब सिंह

ये भी पढ़ें औचक निरीक्षण में दिखा प्रशासनिक एकजुटता का परिचय: बेमेतरा के विकास हेतु कलेक्टर ने स्वीकृत किए 1.80 करोड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें