कुंडा ब्लॉक सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कुंडा ब्लॉक सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा (प्रतापगढ़)। ब्लॉक सभागार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ली। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में गौरव मिश्रा ने अध्यक्ष तथा अरशद खान ने महामंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वहीं रवि मोदनवाल, शाश्वत शुक्ला, रमेश सिंह, सुशील पटेल और राजेश तिवारी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। विजय यादव एवं रामभरोश मिश्रा ने तहसील संरक्षक पद का दायित्व संभाला।बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन को निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर नाथ गुप्ता, कुंडा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला और राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, अतुल सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा प्रसाद धुरिया, अजय कुमार पांडेय, डॉ. विजय यादव, अब्दुल हाशिम सहित जिले के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया गया। इस मौके पर गिरीश पांडेय, गणेश राय, शिवराम गिरी, शिव शंकर तिवारी, अनिल तिवारी, रुपेंद्र शुक्ला समेत कई पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समारोह के अंत में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा दुष्कर्म व आई0टी0 एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया