घिरोर बाईपास पर मिला अज्ञात युवक का शव, कमर में फंसा तमंचा; शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

घिरोर बाईपास पर मिला अज्ञात युवक का शव, कमर में फंसा तमंचा; शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के घिरोर बाईपास पर नगला भगिया के पास बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव की हालत क्षत-विक्षत बताई जा रही है और मृतक के कमर में एक तमंचा फंसा हुआ भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें