प्रयागराज में महिला का शव फंदे से लटका मिला

प्रयागराज में महिला का शव फंदे से लटका मिला

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक धूमनगंज थाना क्षेत्र के आईसका टोला,बेगम सराय, निवासी अर्चना यादव (28) पत्नी अशोक यादव का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal