जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा का किया स्थलीय निरीक्षण,श्रमिकों से संवाद कर वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों
पवन सूर्यवंशी ब्यौरों चीफ़ ऑल एनसीआर

जिलाधिकारी मेघा रूपम श्रमिकों से संवाद कर वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
गौतमबुद्धनगर,15 अप्रैल 2026जनपद में औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाए रखने, श्रमिकों एवं प्रबंधन के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, कार्य परिस्थितियों एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।श्रमिकों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रमिकों से कहा कि आज जो समस्या आपके द्वारा बताई गई है उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रमिक हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, विशेष रूप से हाल ही में की गई। वेतन वृद्धि, बोनस, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन का उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करना और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने प्रबंधन को शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि श्रमिकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जायें।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से भी संवाद किया और उनकी सुरक्षा, सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सम्मान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।समस्त मीडिया कर्मी संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।












