एटा: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव मिला, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव मिला, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; घर में ताला लगाकर फरार

संवादाता अमन अहमद: एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता रीता (28) का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिला। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रीता की शादी 2019 में गौरव यादव से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।

भाई उर्वेश यादव ने आरोप लगाया कि बहन की हत्या कर शव को चुपचाप जलाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन समय रहते एक रिश्तेदार ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में ताला मिला और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार पाए गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की गहन जांच कराई। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि शव चारपाई पर संदिग्ध स्थिति में मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल किसी ने लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन मामले की जांच जारी है और ससुराल पक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें मोहर्रम और कांवड़ यात्रा शांति के साथ सम्पन्न कराने की तैयारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal