गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में “आप्रेशन प्रहार” के अन्तर्गत विश्वभारती पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियो को जागरुक किया गया एसीपी श्रीमती प्रियाश्री पाल वेवसिटी, संयुक्त टीम द्वारा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में “आप्रेशन प्रहार” के अन्तर्गत विश्वभारती पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियो को जागरुक किया गया एसीपी श्रीमती प्रियाश्री पाल वेवसिटी, संयुक्त टीम द्वारा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा-मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत आज दिनांक 16.04.2026 को श्रीमती प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी, थानाध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक व पुलिस टीम द्वारा विश्व भारती पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे और अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था, जिसमें लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उनके भविष्य और समाज की प्रगति में भी बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे और अवैध हथियारों एवं अवैध गतिविधि से दूरी बनाए रखें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :-विद्यार्थियों को सम्बोधित कर उनको नशे के दुष्प्रभावों एवं अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त विकल्पों के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का सेशन भी रखा गया जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न रखे जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से छात्रों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध हथियारों एवं अवैध गतिविधि के खतरों के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देती है। वहीं, अवैध हथियार अपराध और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इस प्रस्तुति को छात्रों ने अत्यंत रुचि और उत्साह के साथ देखा और सराहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें