गाजियाबाद टेंपो ट्रैवलर चालक को लगी झपकी, बड़ा दर्दनाक हादसा: तीन की मौत।

गाजियाबाद टेंपो ट्रैवलर चालक को लगी झपकी, बड़ा दर्दनाक हादसा: तीन की मौत।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर की रिपोर्ट

दिल्ली-Meerut एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र में IPEM कॉलेज एग्जिट प्वाइंट के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे की मेन लेन पर एक थार गाड़ी खड़ी थी। उसमें सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही, महिलाओं से भरी हरिद्वार जारही टेंपो ट्रैवलर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दीपक, प्रवीण और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य थार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से हरिद्वार जा रही टेंपो ट्रैवलर में करीब 26 महिलाएं सवार थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। कोतवाली नगर एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय द्वारा निर्देश,सूचना के आधार पर में थाना विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घायलो को एंबुलेंस में अस्पताल के लिए रेफर किया पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर चालक वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें