थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।

थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ आदेश अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत डीसीपी श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में नगर एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व थाना प्रभारी विजयनगर श्री धर्मपाल सिंह पुलिस टीम द्वारा अवैध गाॅजा 6 किलो 100 ग्राम की खेप बरामद  आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना एवं लोकल इनपुट के आधार पर अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अकील अहमद पुत्र वसीर अहमद उर्फ रशीद अहमद, निवासी मोहल्ला नवीकरीम, निकट मेरठ गेट पुलिस चौकी, हापुड़ खास, जनपद हापुड़, उम्र लगभग 28 वर्ष है। अभियुक्त को चाँदमारी झुग्गी-झोपड़ी के पीछे, साइड ग्राउंड के पास पीपल के पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा बाहर से खरीदकर छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर नोएडा, दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में बेचता है तथा प्राप्त धनराशि से अपने शौक पूरे करता है।  आज भी वह गांजा बेचने के लिए नोएडा जा रहा था, तभी चाँदमारी झुग्गी-झोपड़ी के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। गांजा कहां से लाता है, इस पर अभियुक्त ने बताया कि उसे हर बार अलग-अलग व्यक्ति रास्ते में माल देकर चला जाता है, जिन्हें वह पहचानता नहीं है। बरामदगी का विवरण- 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- अभियुक्त अकील अहमद उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद में 02 अभियोग पंजीकृत हैं।गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीम थाना विजयनगर पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें