गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरणः- वादिया/पीड़िता द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र शिवलाल नि० भोवापुर कौशाम्बी गाजियाबाद द्वारा जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना जिससे वादिया/पीड़िता का गर्भवती हो जाना व पीड़िता के किसी अन्य को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में थाना सेक्टर 03 चंडीगढ़ पर जीरो एफआईआर पंजीकृत करायी थी। उपरोक्त जीरो एफआईआर में घटना स्थल थाना क्षेत्र कौशाम्बी का होने के कारण उच्चाधिरीगण के आदेशानुसार दिनांक 10.04.2026 को थाना हाजा पर अन्तर्गत धारा 65 (1)351(3) बीएनएस व 6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना से धारा 5J (2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। जिसके क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश पुत्र शिवलाल हाल निवासी दीपक पण्डित के मकान में किराएदार ग्राम भौवापुर थाना कौशाम्बी गाजियाबाद मूल निवासी गांव जलालपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई उम्र करीब 20 वर्ष को खण्हर बिल्डिंग आनन्द बिहार बोर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि पीडिता मेरे ही गाँव जलालपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई की रहने वाली है। मैं 01 वर्ष पहले ग्राम भौवापुर कौशाम्बी में सुखबीर गुर्जर पुत्र उदय सिंह नि० पण्डित मौहल्ला दुर्गा मन्दिर के पास के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था मेरा दोस्त सुमित पीडिता को मेरे कमरे पर लेकर आया था जो पीडिता को मेरे पास छोडकर चला गया था फिर मैंने पीडिता के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे। जिससे वो गर्भवती हो गयी थी। आज मैं अपने गाँव जलालपुर हरदोई जा रहा था कि आपने पकड लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
आकाश पुत्र शिवलाल हाल निवासी दीपक पण्डित के मकान में किराएदार ग्राम भौवापुर थाना कौशाम्बी गाजियाबाद मूल निवासी गांव जलालपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई उम्र करीब 20 वर्ष ।गिरफ्तार अभियक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौशाम्बी पर 01 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ।












