थाना क्षेत्र दुबग्गा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु होने के सम्बन्ध में ।

थाना क्षेत्र दुबग्गा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु होने के सम्बन्ध में ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर थाना-दुबग्गा

विवरण-आज दिनांक 17.04.2026 को समय करीब 02:40 बजे थाना क्षेत्र के इज्जत नगर में नोबल पब्लिक स्कूल के पीछे एक युवक के 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि मकान मालिक साकिब अब्बास पुत्र वजीउल्लाह हसन निवासी बी-55 संजयनगर थाना कवि नगर जनपद गाजियाबाद (मूल निवासी ग्राम कादीपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर) द्वारा इज्जत नगर कॉलोनी, महीपत मऊ थाना दुबग्गा लखनऊ में अपने मकान का निर्माण कर गृह प्रवेश की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मकान की छत की रेलिंग पर झालर लगाने का कार्य मिस्त्री सुहेल पुत्र जुबेर निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा किया जा रहा था। कार्य के दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के उपरांत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें