गैस एजेंसी की मनमानी: ट्रक भरा खड़ा है, फिर भी सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

गैस एजेंसी की मनमानी: ट्रक भरा खड़ा है, फिर भी सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

संवाददाता आयुष मिश्र कौआ (बाराव), करछना। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कौआ (बाराव) स्थित केशरी एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने भारी अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद ग्रामीणों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ट्रक खड़ा है, पर वितरण बंद ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी परिसर में गैस सिलेंडरों से लदा हुआ ट्रक खड़ा है, इसके बावजूद एजेंसी संचालकों द्वारा वितरण कार्य नहीं किया जा रहा है। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से आए पुरुष और महिलाएं अपने खाली सिलेंडर लेकर कतारों में लगे हुए हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर मुहैया नहीं कराया जा रहा।

 

उपभोक्ताओं में बढ़ रहा आक्रोश मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि जब वे वितरण के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कई महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर लाइन में खड़ी दिखीं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार डिजिटल और सुलभ सेवा की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर गैस एजेंसियों की तानाशाही से आम जनता परेशान है। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग भीड़ और बढ़ते हंगामे को देखते हुए ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और जल्द से जल्द गैस वितरण शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में और अधिक परेशान न होना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें