तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन; पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जन-समस्याएं।

तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन; पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जन-समस्याएं।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आज दिनांक 18.04.2026 को तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुष्का शर्मा (IAS) द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे।

त्वरित निस्तारण पर जोर: उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता पूर्वक सुना गया। पुलिस एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

समयबद्धता एवं गुणवत्ता।

अधिकारियों ने शेष लंबित प्रकरणों के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजस्व कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।।पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता: संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जन-समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।।संयुक्त टीम का गठन: राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विवादों (विशेषकर भूमि विवाद) के निस्तारण हेतु संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिक समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।। इस दौरान तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें